स्ट्राइप्ड नाइट शर्ट के साथ हैट और डिस्ट्रेस्ड मॉम जींस
डिस्ट्रेस्ड मॉम जींस के साथ स्ट्राइप्ड नाइट वियर शर्ट पहना है। बेसिक ब्लू जींस के साथ ऑफ व्हाइट शर्ट पर ब्लू स्ट्राइप्स हैं। शर्ट पर डार्क ब्लू पाइपिंग भी है। कैजुअल लुक के लिए शर्ट को आगे से जींस के अंदर टकइन किया है और पीछे से खुला छोड़ दिया है। हील वाले व्हाइट पंप शूज, ब्लू हैट और डार्क ब्लू गॉगल्स से लुक पूरा किया है।
अब नाइट वियर बन रहा है स्ट्रीट वियर
फ्लोरल प्रिंट नाइट वियर को चोकर से किया एसेसराइज़
सॉफ्ट फैब्रिक से बने फुल स्लीव नाइट शर्ट के साथ ढीला पायजामा पहना है। शर्ट को पायजाामे के अंदर टकइन कर लिया गया है। इस तरह इसे स्ट्रीट वेयर लुक देने की कोशिश की है। इस पूरे नाइट वियर पर कलरफुल फ्लोरल प्रिंट्स बने हैं इसलिए ज्यादा एसेसरीज का इस्तेमाल नहीं किया है। गले में दो टाइट फिट के ब्लैक चोकर पहने हुए हंैं। ब्लैक हील सैंडल्स के साथ इस लुक को पूरा किया है।
प्रिंटेड ब्लू नाइट सूट को पेंसिल हील्स के साथ पहना
ब्लू नाइट वियर पर व्हाइट प्रिंट्स बने हैं। ये शर्ट और पायजामे दोनों पर ही दिखाई दे रहे हैं। शर्ट पर चार बटन लगाकर इसे डबल ब्रेस्ट कोट जैसा लुक दे दिया है। पायजामे के साइड में व्हाइट लेस की पाइपिंग दिखाई दे रही है। लुक को थोड़ा एसेसराइज करने के लिए हाथ में काले रंग का छोटा पर्स पकड़ा हुआ है और ब्लैक पेंसिल हील सैंडल्स पहनकर इस लुक को पूरा किया है। हेयरस्टाइल में साइड पार्टिंग करके बालों को खुला छोड़ दिया है।
पार्टी लुक के लिए डार्क सैटिन नाइट वियर कैरी किया
मैटेलिक ब्राउन रंग में सैटिन के डार्क जंप सूट के साथ पार्टी लुक कैरी किया है। पूरे जंप सूट पर ज्योमेट्रिक प्रिंट्स दिखाई दे रहे हैं। शर्ट को पैंट के अंदर टकइन नहीं किया है। इस लुक को गोल्ड चेन के लेदर बैग के साथ एसेसराइज भी किया है। इसके अलावा टैन और ब्लैक शेड के लेदर शूज इस लुक को ज्यादा रिच लुक दे रहे हैं।