पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर्षल ने दिलाई दिल्ली को चौथी जीत, चेन्नई को 34 रन से हराया

हर्षल ने दिलाई दिल्ली को चौथी जीत, चेन्नई को 34 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर्षल पटेल ने 16 गेंदों पर 36 रनों की नाबाद पारी खेली और 1 विकेट भी झटका।

हर्षल पटेल रहे मैन ऑफ द मैच

नई दिल्ली | हर्षल पटेल ( 36* रन, 16 गेंद व 23 रन पर 1 विकेट) के चमकीले दोहरे प्रदर्शन की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हराकर आईपीएल-11 में चौथी जीत का स्वाद चखा। शुक्रवार को दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड कोटला मैदान पहले बल्लेबाजी कर चेन्नई के सटीक आक्रमण से जूझते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों को दिल्ली के गेंदबाजों पूरी तरह से जकड़ रखा और चेन्नई की टीम 20 ओवर खेलकर भी 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी और मैच 34 रन से हार गई। दिल्ली की यह 13 मैचों में चौथी जीत है। उधर चेन्नई की यह 13 मैचों में पांचवीं हार है। इस हार से वह 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। चेन्नई को अब अपने आखिरी मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से रविवार को पुणे में भिड़ना है।

स्कोर बोर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स रन गेंद 4 6

पृथ्वी कै. ठाकुर बो. चाहर 17 17 1 1

अय्यर बो. एनगिडी 19 22 3 0

पंत कै. ब्रावो बो. एनगिडी 38 26 3 2

मैक्सवेल बो. जडेजा 5 7 0 0

विजय शंकर नाबाद 36 28 2 2

अभिषेक कै. हरभजन बो. ठाकुर 2 4 0 0

पटेल नाबाद 36 16 1 4

अतिरिक्त : 9 रन, कुल : 5 विकेट पर 162 रन (20 ओवर), विकेट पतन : 1-24, 2-78, 3-81, 4-94, 5-97. गेंदबाजी : दीपक चाहर 3-0-23-1, लुनगी एनगिडी 3-0-14-2, रवींद्र जडेजा 4-0-19-1, शार्दुल ठाकुर 4-0-27-1, हरभजन सिंह 2-0-24-0, ड्वेन ब्रावो 4-0-52-0.

चेन्नई सुपर किंग्स रन गेंद 4 6

वाटसन कै. बोल्ट बो. मिश्रा 14 23 0 1

रायडू कै. मैक्सवेल बो. पटेल 50 29 4 4

रैना कै. शंकर बो. लामिचाने 15 18 1 0

धोनी कै. अय्यर बो. बोल्ट 17 23 1 0

बिलिंग्स कै. अभिषेक बो. मिश्रा 1 5 0 0

रवींद्र जडेजा नाबाद 27 18 0 2

ब्रावो कै. शंकर बो. बोल्ट 1 2 0 0

दीपक चाहर नाबाद 1 2 0 0

अतिरिक्त : 2 रन, कुल : 6 विकेट पर 128 रन (20 ओवर), विकेट पतन : 1-46, 2-70, 3-90, 4-93, 5-113, 6-125. गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट 4-0-20-2, लामिचाने 4-0-21-1, आवेश खान 2-0-28-0, हर्षल पटेल 4-0-23-1, अमित मिश्रा 4-0-20-2, ग्लेन मैक्सवेल 2-0-14-0.

खबरें और भी हैं...