पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोलकाता प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंचा

कोलकाता प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पिनर कुलदीप यादव (20 रन 4 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के बाद क्रिस लिन (45) और कप्तान दिनेश कार्तिक (41*) की उपयोगी पारियों के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट के हराकर आईपीएल-11 के प्लेऑफ में दस्तक दे दी है। कोलकाता के अब 13 मैचों में 7 जीत से 14 अंक हो गए है और उसे एक जीत प्लेऑफ पहुंचा सकती है। उधर राजस्थान को इस हार से तगड़ा झटका लगा। अब उसके 13 मैचों में 7 हार से 12 अंक ही है। अब उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

मंगलवार को यहां अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डंस पर केकेआर ने टॉस जीता और राजस्थान को बल्लेबाजी करने को कहा। राहुल त्रिपाठी (27) और जोस बटलर (39) ने 29 गेंदों पर 63 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन कुलदीप यादव की कहर ढाती गेंदबाजी ने राजस्थान की अच्छी शुरुआत पर ब्रेक लगा दिया। आंद्रे रसेल और प्रसिध कृष्णा (2-2) विकेट चटकाकर राजस्थान को 19 ओवर में 142 रनों पर समेट दिया। जवाबी पारी में कोलकाता ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाकर सातवीं जीत को अंजाम दिया। राजस्थान को अगला मैच 19 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से अपने ही मैदान जयपुर से खेलना है। इसी दिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हैदराबाद में होगी।

क्रिस लिन : 45 रन

राजस्थान को 6 विकेट से हराया, कुलदीप रहे मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव : 4 विकेट

स्कोर बोर्ड

राजस्थान रॉयल्स रन गेंद 4 6

त्रिपाठी कै. कार्तिक बो. रसेल 27 15 4 1

बटलर कै. सिर्लेस बो. यादव 39 22 5 2

रहाणे बो. कुलदीप 11 12 1 0

सैमसन एलबीडब्ल्यू नरेन 12 10 2 0

स्टोक्स कै. आैर बो. कुलदीप 11 13 0 0

बिन्नी स्टं. कार्तिक बो. कुलदीप 1 4 0 0

गावथम कै. कार्तिक बो. मावी 3 5 0 0

उनादकट बो. प्रसिध कृष्णा 26 18 3 1

सोढी कै. कार्तिक बो. प्रसिध कृष्णा 1 6 0 0

आर्चर कै. शुभम बो. रसेल 6 5 1 0

अनुरीत सिंह नाबाद 3 4 0 0

अतिरिक्त : 2, कुल : 142 रन (19 ओवर)

विकेट पतन : 1-63, 2-76, 3-85 4-95, 5-96, 6-103, 7-107, 8-128, 9-135, 10-142.

गेंदबाजी : शिवम मावी 4-0-44-1, प्रसिध कृष्ण 4-0-35-2, सुनील नरेन 4-0-29-1, आंद्रे रसेल 3-0-13-2, कुलदीप यादव 4-0-20-4.

कोलकाता नाइट राइडर्स रन गेंद 4 6

नरेन कै. गावथम बो स्टोक्स 21 7 2 2

लिन कै. अनुरीत बो. स्टोक्स 45 42 5 1

उथप्पा कै. त्रिपाठी बो. स्टोक्स 4 6 0 0

राणा एलबीडब्ल्यू सोढी 21 17 2 1

कार्तिक नाबाद 41 31 5 1

रसेेल नाबाद 11 5 2 0 अतिरिक्त : 2, कुल : 4 विकेट पर 145 रन (18 ओवर)

विकेट पतन : 1-21, 2-36, 3-69 4-117. गेंदबाजी : गावथम 2-0-32-0, स्टोक्स 4-1-15-3, जोफ्रा आर्चर 4-0-43-0, ईश सोढी 4-0-21-1, जयदेव उनादकट 3-0-23-0, अनुरीत सिंह 1-0-10-0.

खबरें और भी हैं...