पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिल ज्यादा आने पर फोरम में कर सकते हैं शिकायत

बिल ज्यादा आने पर फोरम में कर सकते हैं शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में हजारों उपभोक्ताओं को बिजली की खपत से ज्यादा के बिल मिल रहे हैं। औसत से तीन गुना ज्यादा तक बिल आ रहे हैं। आपको ऐसा लगता है कि जितनी खपत हो रही है उससे ज्यादा राशि के बिल आ रहे हैं तो आपके पास बिल कम कराने के लिए एक मजबूत विकल्प है। इसका नाम है बिजली उपभोक्ता फोरम। फोरम का ऑफिस पोलोग्राउंड में है।

ऐसे करें आवेदन

फोरम के दफ्तर में एक फाॅर्म मिलता है। इस फाॅर्म को भरकर आप फोरम में दीजिए। इसके साथ पुराने भरे हुए बिल जरूर लगाएं।

आवेदन के आधार पर फोरम संबंधित जोन कार्यालय को नोटिस जारी करता है। एक निश्चित तारीख पर सुनवाई होती है।

जोन को बताना होता है कि क्यों इतना बिल आया? जवाब संतोषजनक नहीं तो बिल कम हो सकता है।

ये भी कर सकते हैं

आपको लगता है सारी लाइट, उपकरण बंद होने के बाद भी मीटर चल रहा है तो आप चैलेंज कर सकते हैं। पोलोग्राउंड में ही मीटर परखने की लैब है। इसमें आप मीटर की जांच करा सकते हैं। जांच में मीटर गलत हुआ तो उसकी रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाती है, जिसके आधार पर मीटर बदल जाता है।

खबरें और भी हैं...