दावेदारों की दौड़... एक गए तो बहुत सारे बदल जाएंगे
आने वाले दिनों में प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव संभावित हैं। संभागायुक्त का जाना तो तय है, लेकिन उनकी जगह उसी परिसर में बैठने वाले आएंगे या थोड़ी दूर पोलोग्राउंड में बैठे अधिकारी की पोस्टिंग होगी। भोपाल से कोई पैराशूट से आ जाए, यह भी संभव है। इन कयासों के बीच यह निश्चित है कि एक भी हटा तो कई बड़े पदों पर उसका असर दिखेगा। वैसे चर्चा निगमायुक्त के जाने की भी है। उन्हें महाकाल की नगरी में नया दायित्व मिल सकता है, लेकिन फिलहाल बात हो रही है उनके विकल्प की। वह आईएएस होगा या सीनियर एसएएस, इसको लेकर गुणा-भाग चल रहे हैं। इस पद के दावेदारों की बड़ी चिंता तो ये है कि काम के जो मानक तय हो गए हैं,उससे तुलना होगी, इसलिए पहले से बेहतर काम करना होगा।