पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • औरंगाबाद में उग्र भीड़ ने थाने में रखे 26 वाहन फूंके, लाठीचार्ज, ‌फायरिंग, 12 पुलिसकर्मियों समेत 62 घायल

औरंगाबाद में उग्र भीड़ ने थाने में रखे 26 वाहन फूंके, लाठीचार्ज, ‌फायरिंग, 12 पुलिसकर्मियों समेत 62 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारूण (बिहार)| औरंगाबाद में झुमरडिहरा गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने गुरुवार सुबह आठ बजे बीस वर्षीय युवक गौतम को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। परिजनों के आने से पहले ही पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव को पुलिस की गाड़ी से जबरन उतार लिया और थाने के सामने रख दिया। पुलिस ने शव उठाने के लिए बलप्रयोग किया तो भीड़ और उग्र हाे गई। थाने पर पथराव शुरू कर दिया। थाने में रखीं 26 गाड़ियाें में आग लगा दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सात राउंड फायरिंग की। करीब डेढ़ घंटे तक थाने के आसपास का इलाका रणक्षेत्र बना रहा। पथराव में थानाध्यक्ष समेत दर्जन भर जवान घायल हो गए। वहीं लाठीचार्ज में 50 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 36 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

खबरें और भी हैं...