घर में घुसकर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद
रावलामंडी| पुलिस ने घर में घुसकर धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर 12 बोर का अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दो खोखे भी बरामद हुए। इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शैलेंद्रसिंह पुत्र तरसेमसिंह जटसिख निवासी 8 केपीडी के घर दबिश देकर पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया गया है। जहां से जेल भेज दिया। आरोपी शैलेंद्रसिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले ही दर्ज हैं। इस बीच 7 केपीडी के अलीशेर ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।