पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिब्बा क्षेत्र के गांवों में दो दिन में पेयजल सप्लाई सुधारने की हिदायत

टिब्बा क्षेत्र के गांवों में दो दिन में पेयजल सप्लाई सुधारने की हिदायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी| घड़साना में उपखंड स्तरीय बैठक में एसडीएम श्योराम वर्मा ने टिब्बा क्षेत्र के गांवों में पेयजल व्यवस्था दो दिन में सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायतराज व जलदाय विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टिब्बा क्षेत्र के वाटरवर्क्स में पेयजल का समुचित भंडारण करने के लिए ट्यूबवैल से डिग्गियों में भंडारण किया जाए। पुराने व नकारा पड़े वाटरवर्क्स की तुरंत मरम्मत कर पेयजल की आपूर्ति सुधारी जाए। बैठक में विधायक शिमला बावरी, सिंचाई, शिक्षा, विद्युत, पंचायतराज, चिकित्सा सहित कई विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...