पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो व्यापारियों सहित तीन लोगों के खिलाफ किसान से मारपीट के आरोप में केस दर्ज

दो व्यापारियों सहित तीन लोगों के खिलाफ किसान से मारपीट के आरोप में केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी| कृषि जिंस बेचने आए किसान के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यापारियों सहित 3 लोगों के खिलाफ गुरुवार शाम को मामला दर्ज किया है। चक 9 डीओएल के सोहनलाल बिश्नोई ने इस संबंध में पुलिस थाना में रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार 13 मई को सोहनलाल समर्थन मूल्य पर चना बेचने आया था। धानमंडी में खरीद एजेंसी की दुकान आगे दिन में 11 बजे करणी खाद बीज भंडार का मालिक पारस आया तथा धक्का मुक्की करने लगा। पारस के साथ आए 16 केडी के रामेश्वर ने भी धक्का मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान धानमंडी का व्यापारी उदाराम महिया ने भी उससे मारपीट की। इस मामले को लेकर गुरुवार देर शाम रावला आए अनूपगढ़ डीएसपी सोहनराम बिश्नोई से धानमंडी के व्यापारी व मजदूर मिले। श्रमिकों व व्यापारियों ं ने कहा कि मारपीट के मामले को झूठा है। अलबत्ता लेनदेन को लेकर आपस में बातचीत जरूर हुई है।

खबरें और भी हैं...