रामलीला देखने महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंच रहे
लोरमी| ग्राम खपरीकला में श्री सत्य सांई रामलीला मंडली बेलौदी के की तरफ से रामलीला का आयोजन किया गया है मंगलवार को आयोजन का चौथा दिन था प्रतिदिन भगवान श्रीराम के प्रसंग पर कथा सचित्र दिखाया जा रहा है। ग्रामीण रामलीला देखने आ रहे हैं। मंच संचालन लखन लाल व्यास व समिति के अध्यक्ष रामकुमार हीरवानी के मार्गदर्शन में रामलीला हो रही है।