पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया, सभी स्वस्थ

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया, सभी स्वस्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मस्तूरी क्षेत्र की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों ही लड़के हैं। घर पर मौजूद परिजनों ने नार्मल प्रसव कराया। प्रसूता व तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को परिजन महिला व बच्चों की जांच करवाने सिम्स पहुंचे। जांच करवाने के बाद गांव लौट गए। मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनोवा निवासी भानमति पिता सी मोहन पटेल 30 वर्ष को बीते शनिवार की सुबह 4.30 बजे पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान परिजन घर पर सो रहे थे। महिला ने परिजनों को उठाया। इसके बाद परिजनों ने प्रसव करवाने की कोशिश की। अाधे घंटे के बाद महिला ने एक साथ तीन लड़के को जन्म दिया। तीनों बच्चों को देखकर प्रसूता व परिजन खुश हो गए। परिजन प्रसव के पश्चात मां व बच्चों के सेहत के बारे में चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं। बुधवार को मां व बच्चों की जांच करवाने के लिए परिजन महतारी एक्सप्रेस से सिम्स पहुंचे। सिम्स के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि तीनों बच्चे व मां स्वस्थ हैं।

तीनों बच्चों के साथ सिम्स पहुंचे परिजन।

खबरें और भी हैं...