पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बच्चों ने सीखा खेल खेल में मन को कंट्रोल करने का तरीका

शिविर में बच्चों ने सीखा खेल-खेल में मन को कंट्रोल करने का तरीका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | भारतीय सिंधु सभा महिला विंग बिलासपुर द्वारा बाल समर कैंप पर संस्कार शिविर का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सिंधु सभा रायपुर अध्यक्ष डिंपल शर्मा रायपुर, नगर सचिव कंचन दीवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज का विकास होता है और भाईचारा बढ़ता है। बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं। कार्यक्रम का संचालन गरिमा साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकास के द्वारा बच्चों को खेल-खेल में मन पर कैसे कंट्रोल करें और अपने लिए कैसे पॉजिटिव विचार दें, अपने आप को कैसे स्ट्रांग बनाएं बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय अध्यक्ष विनीता भवनानी, बिलासपुर अध्यक्ष कविता मोटवानी, सचिव भारतीय पमनानी, सुनीता खत्री, कंचन जैसवानी, शशि भारती, कंचन मलघानी, कविता मंगवानी, कीर्ति सिरवानी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...