पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाथ में मोबाइल और युवाअों को मताधिकार राजीव की देन

हाथ में मोबाइल और युवाअों को मताधिकार राजीव की देन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में आज जो संचार के साधन है वह राजीव गांधी की ही देन हैं। इसके अलावा 18 वर्ष तक के युवाओं काे मतदान का अधिकार भी उन्हीं ने दिलाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश को समृद्ध करने की परिकल्पना को साकार करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, शैलेष पांडेय, अशोक अग्रवाल, राजेश पांडेय, सैय्यद जफर अली, रामशरण यादव सहित अन्य शामिल रहे।

राजीव गांधी चौक में स्व. 28वीं पुण्यतिथि मनाते कांग्रेस के पदाधिकारी।

युवक कांग्रेस ने किया रक्तदान: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवक कांग्रेस ने रक्तदान शिविर का अायोजन किया। सभी विधानसभाओं में रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश दिए गए थे। रक्तदान शिविर में युकां के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, उपाध्यक्ष आशीष गोयल, अशोक राजवाल, विनय वैध सहित अन्य शामिल रहे।

28वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

खबरें और भी हैं...