पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संयंत्र के 50 अफसर और कर्मचारियों को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार दिए

संयंत्र के 50 अफसर और कर्मचारियों को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुनी|अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड रवान के बहुउद्देशीय सभागार में संयंत्र में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों एवं अफसरों को 10, 20 एवं 30 साल पूरे करने पर परंपरानुसार सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निर्माण समूह प्रमुख पूर्वी क्षेत्र राजेश कोठारी ने करीब 50 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पहले मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत मानव संसाधन प्रमुख मनोज झा ने किया। तत्पश्चात मानव संसाधन प्रमुख ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत कर दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वाणिज्य प्रमुख नवनीत कुमार, मेनटेनेंस प्रमुख राजेंद्र कुर्मी, इलेक्ट्रिकल प्रमुख संजय मिश्रा, प्रशासन प्रमुख अजय सिंह रखवाल, कैपेक्स प्रमुख राकेश सोनी, क्वालिटी प्रमुख प्रेम श्रीवास्तव एवं श्रमिक यूनियन केपी धर्मा राजू, हिंदेश चंदेल एवं सुरेश वैष्णव, टीआर बघेल, रमेश करासी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, बीएस चौहान एवं अनिता तिवारी उपस्थित थे। संचालन उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन प्रबंधन हेमंत जायसवाल एवं आभार वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन प्रकाश शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...