पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम का 22 फीट ऊंचा रथ आ सके इसलिए ऊंचे होंगे बिजली तार

सीएम का 22 फीट ऊंचा रथ आ सके इसलिए ऊंचे होंगे बिजली तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 11 जून को बिलासपुर आएंगे। यहां से रोड व आमसभा में शामिल होंगे। वे यहां रात भी रुकेंगे। लेकिन उनके आने में एक अड़चन है। वह ये कि उनका 22 फीट ऊंचा रथ तब तक बिलासपुर नहीं आ सकता जब तक सड़क को क्रॉस करने वाले बिजली के तार ऊंचे नहीं किए जाएंगे। बिजली विभाग को बिलासपुर से सकरी तक 16 जगह से तार ऊंचे करने कहा गया है। मुख्यमंत्री 11 जून को रायपुर को हेलिकाप्टर से सीतापुर और वहां से तखतपुर में स्वागत सभा में आएंगे। वहां से खम्हरिया जाएंगे जहां उनका स्वागत होगा। वहां से काठाकोनी और वहां से सकरी पहुंचेंगे। वहां स्वागत सभा में शामिल होने के बाद रथ से शाम 5.15 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में रोड शो और आमसभा है। पर सकरी से बिलासपुर के बीच 16 स्थानों पर बिजली के तार नीचे हैं। यानी 22 फीट ऊंचे रथ नहीं गुजर पाएगा। नेहरू नगर डिवीजन के कार्यपालन अभियंता सीएम वाजपेयी ने बताया कि कुछ दिनों में ही दोनों तरफ खंभे खड़े कर तारों को ऊंचा किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर सड़क की दूसरी तरफ होने की वजह से सर्विस लाइन गुजरी है। एलटी तार है। इन्हें ऊंचा करना होगा।

खबरें और भी हैं...