स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम के कैंप में शामिल होने के लिए बिलासपुर के खिलाड़ी रविवार को रवाना हुए। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अंडर-16 की संभावित 30 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी। स्टेट टीम के लिए कैंप राजधानी रायपुर में सोमवार से शुरू होगा। बिलासपुर की टीम इस साल की इंटर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन रही। टीम के सात खिलाड़ी अंकित ध्रुव, दीपक सिंह, मयंक यादव, एन शिवा गणेश, प्रथम सिंह, उमंग गंधे और वासुदेव बरेठ को स्टेट कैंप के लिए मौका मिला था। सोमवार से शुरू होने वाले कैंप में सभी जिलों से चयनित 30 खिलाड़ियों की बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग और फिटनेस को परखने के बाद छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। खिलाड़ियों को रवाना होने से पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी, सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपेयी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, समेत आदि ने शुभकामनाएं दी।
कैंप में शामिल होने से पूर्व बिलासपुर के खिलाड़ी।
कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ी
दीपक सिंह-बिलासपुर, मयंक यादव-बिलासपुर, शिवा गणेश - बिलासपुर, प्रथम सिंह - बिलासपुर, उमंग गंधे -बिलासपुर, वासुदेव बरेठ -बिलासपुर, अंकित ध्रुव- बिलासपुर, अक्षत मिश्रा- बीएसपी, आशीष पाठक- बीएसपी, देवादित्य सिंह - बीएसपी, दिग्विजय पटेल- बीएसपी, प्रिंस खान - बीएसपी, सक्षम डेकाटे - बीएसपी, सत्यम दुबे- बीसीए, अभ्युदय सिंह - बीसीए, सजल चंद्राकर - बीसीए, अंकित ध्रुव- सिद्धार्थ सिंह - रायपुर, स्यान दास - रायपुर, अनस खान - रायपुर, अभिजीत ताह - रायपुर, सचिन राव - रायपुर, दीपक यादव - राजनांदगांव, नमन अग्रवाल- राजनांदगांव, नीरज यादव - राजनांदगांव, गौरव मिश्रा - राजनांदगांव, अंबुज मिश्रा- रायगढ़, मोहर साय यादव - रायगढ़, अरित्र बिस्वास- कोरबा, सौगात लहरे- कवर्धा, विजय यादव- दुर्ग।