पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुद को ब्राह्मण बताकर दलित युवती से शादी, धोखाधड़ी में 3 अन्य भी दूल्हे के साथ गिरफ्तार

खुद को ब्राह्मण बताकर दलित युवती से शादी, धोखाधड़ी में 3 अन्य भी दूल्हे के साथ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण युवक होने का झांसा देकर युवक ने दलित युवती से शादी कर ली। शादी के बाद दुल्हन लेकर वह अपने मध्यप्रदेश स्थित गृह ग्राम पहुंचा तो बात खुल गई। बसना थानांतर्गत इस मामले को लेकर लड़की के पिता व समाज के लोग थाने पहुंचे। आरोपी दूल्हा, उसके दोस्त समेत शादी में मध्यस्थता करने वाले 3 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मप्र विदिशा निवासी हार्वेस्टर चालक जितेंद्र कुमार अक्सर सराईपाली आता था। इस दौरान उसका परिचय पतेरापाली निवासी ट्रक चालक उपेंद्र पुरी से हुआ। बातों-बातों में उसने शादी न हो पाने की बात कही तो उपेंद्र ने रिश्ता करा देने की बात कही। उपेंद्र ने अपने दोस्त दुर्गापाली निवासी पूर्व सरपंच महेंद्र प्रधान और भालूपतेरा निवासी गंगाराम से मिलवाया। तीनों ने इसके एवज में 1 लाख रुपए लिए। इन तीनों ने बसना थाना अंतर्गत गांव के एक गरीब दलित परिवार से संपर्क किया। लड़की के पिता को अपने झांसे में ले लिया और बताया कि तुम्हारी जात बिरादरी का कमाऊ लड़का है। अपनी लड़की की शादी इससे करा दो तो अच्छे से रहेगी। झांसे में आकर लड़की के परिजन राजी हो गए और 25 हजार रुपए का सामान भी उसे दे दिया।

दिखावे के लिए शादी कार्ड भी छपवाया और 11 अप्रैल को उसकी शादी हुई और वह 12 अप्रैल को अपनी दुल्हन को लेकर विदिशा जा रहा था इसी दौरान समाज के अध्यक्ष ने अनजान बाहरी युवक से शादी करने पर दुल्हन के पिता से पूछताछ की, फिर दूल्हे से पूछताछ करने के दौरान वह भागने लगा। ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके साथियों को पकड़ा और एसडीएम के पास पहुंचे। आरोपी दूल्हे ने एसडीएम के सामने शादी के एवज में उपेंद्र, महेंद्र और गंगाराम को एक लाख रुपए देने की बात कही। बहरहाल पुलिस ने आरोप दूल्हे उसके दोस्त और शादी करवाने वाले तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...