पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काई योजना में महिलाओं को मिलेगा मुफ्त मंे मोबाइल

स्काई योजना में महिलाओं को मिलेगा मुफ्त मंे मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर डी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर सकाई योजना के क्रियान्वयन और मोबाईल फोन वितरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले के समस्त जनपद पंचायतों ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को स्काई योजना के अंतर्गत 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को मोबाईल फोन वितरण किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि सभी जनपद पंचायतों में हितग्राहियों की सूची का प्रकाशन एवं हितग्राहियों का चिन्हांकन आवेदन पत्र वितरण साथ ही आवेदन पत्र भरवाने का कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में बताया गया कि 21 से 25 मई 2018 तक आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे तथा भरे हुए आवेदन पत्रों को 19 से 28 मई तक आॅनलाईन स्काई पोर्टल में प्रवेश कराए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी एसएन मिश्रा, लोरमी जनपद पंचायत सीईओ यूएस बंधे, पथरिया जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह, स्काई योजना के नोडल अधिकारी रवीन्द्र जैन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना की समीक्षा की गई

कलेक्टर डी सिंह ने शनिवार को गनियारी सभाकक्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की समीक्षा की। बैठक में फसल प्रदर्शन, बीज वितरण एवं उत्पादन, खेती में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना किया गया। समीक्षा कृषि व समिति के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...