पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल बीमा योजना के तहत 11 करोड़ 65 लाख की क्षतिपूर्ति राशि जारी

फसल बीमा योजना के तहत 11 करोड़ 65 लाख की क्षतिपूर्ति राशि जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ मौसम 2017 के लिए दावा क्षति पूर्ति राशि की दूसरी किस्त 11 करोड़ 65 लाख रुपए बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इन्श्योरेंस द्वारा बैंकों को जारी कर दिया गया है।

जिससे 3611 किसानों को बीमा का लाभ प्राप्त होगा। इसके पूर्व 7 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान 4406 किसानों को किया जा चुका है। 2017 में फसल क्षति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत में मुंगेली जिले के 8017 किसानों को 18 करोड़ 80 लाख रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है। दूसरी किस्त की राशि का बैंक शाखावार एडवाइस जिला सहकारी बैंक प्रधान कार्यालय बिलासपुर को भेजा जा चुका है। जिले के मुंगेली ब्रांच के 152 किसानों के लिए 21 लाख रुपए पण्डरभट्ठा ब्रांच के 168 िकसानों के लिए 52 लाख, पथरिया ब्रांच के 627 िकसानों के लिए डेढ़ करोड़, सरगांव ब्रांच के 2266 किसानों के लिए सवा आठ करोड़ तथा सेतगंगा ब्रांच को 209 किसानों का 67 लाख रुपए किसानों के खातों में तीन दिन के भीतर जमा करवाने के लिए दिया जा चुका है। किसानों को बताया कि वे बैंक अपने बैंक शाखाओं से संपर्क कर बीमा क्षति पूर्ति राशि का लाभ लें।

खबरें और भी हैं...