पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में दस जोड़े बने हमसफर

इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में दस जोड़े बने हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की ओर से इज्तिमाई सामूहिक शादी सम्मेलन में 10 जोड़े हमसफर बने। दशहरा मैदान पर हुए इस कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों से दुल्हा-दुल्हन आए थे। रावतभाटा, भैंसरोड़गढ़, नीमच, डिकेन, बेगूं के दुल्हा-दुल्हन भी शामिल थे।

इस मौके पर सर्वोदय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन एजी मिर्जा ने कहा कि निकाह रसूल की सुन्नत है। सामूहिक विवाह सम्मेलन फिजुलखर्ची से बचाते हैं। सामूहिक शादियां मेलजोल बढ़ाने के साथ खर्च को भी बचाती हैं। कार्यक्रम में अंजुमन सदर बाबूखां, पूर्व जिला प्रमुख लीला शर्मा, इंटक प्रदेश महामंत्री नरोत्तम जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा, किसान नेता कमलेंद्रसिंह हाड़ा, हाजी मुबारिक हुसैन, डीपीसिंह, शशीकांत दशोरा, मनोज डागुर, फिरोजखान, पार्षद मौहम्मद हुसैन बंगाली, संजय रेठूदिया, कानाराम चारण, दिलीप मीणा, अनिल बलसोरी, सरपंच कालीबाई मीणा मौजूद थे। सम्मेलन में सोसायटी की ओर से दुल्हा-दुल्हन को फ्रीज, कूलर, वाॅशिंगमशीन, जेवरात उपहार में दिए गए।

संचालन हनीफ खान ने किया। कमेटी अध्यक्ष जाकिर हुसैन, इम्तियाज शेख, इत्मियाज भाटी, एडवोकेट रईस मंसूरी, मोहम्मद हुसैन, हफीजुर्रहमान, जमील गौरी, मजहर भाटी, आजादभाई, शब्बीरभाई पटेल मौजूद थे। सम्मेलन के दौरान निकाह कबूल के बाद काजी ने दुल्हा-दुल्हन के परिवारों को मुबारकबाद दी। उसके बाद मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्मानित भी किया गया।

आयोजन
राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, काजी ने वर-वधू को दी मुबारकबाद
रावतभाटा। इज्तिमाई निकाह सम्मेलन के लिए तैयार दुल्हनें।

खबरें और भी हैं...