कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है..
रावतभाटा| एक शाम मुरली वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन नयाबाजार बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने किया गया। इसमें श्याम कृपा मंडल कोटा के भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
रोहित पारीक ने गणपति वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे सुनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजेंद्र पारीक ने कीर्तन में अब रस बरसाने वाला देखो देखो बजरंग आने वाला है, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है, जब बिन बोले मिलता तो बोल कर क्या मांगे, मेरी अखियां इंतजार करें सांवरे। रोहित ने भोले की बारात चली सजधज के, हम तेरा दिया खाएं, तेरा ही गुण गाए, काली कमली वाला मेरा यार है। गोपिका विहानी ने कान्हा कांकरिया मत मार मटकी टूट आएगी, बांके बिहारी की देख छटा, मेरा मन हो गया लतापता, मेरे बांके बिहारी तु ना करियाे श्रृंगार नजर तोहे लग जाएगी। आरडी शर्मा ने नन्हा सा फूल हूं, में चरणों की धूल हूं, आया हुं में तेरे द्वार भजन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राधा, कृष्णा की झांकी सजाई गई। रात 2 बजे आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।ज्योत प्रज्जवलित मलिक परिवार के सदस्यों ने की। भजनों पर भक्तों ने देर रात तक नृत्य किया। संचालन ऋषभदेव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एनके शर्मा, राधेश्याम टेलर, प्रदीप बीलू, श्याम सोनी, नीलेश सोनी, अनिल शर्मा, दिनेश जैन आदि मौजूद थे।
रावतभाटा। नयाबाजार में खाटूश्यामजी की भजन संध्या में भजनों पर झूमते श्रद्धालु ।
रावतभाटा. नया बाजार में सजा खाटूश्यामजी का दरबार।
खाटूश्यामजी की भजन संध्या आज: रावतभाटा। श्री खाटू श्यामजी की भजन संध्या रविवार को श्याम कृपा भवन रामलीला मैदान के पास आयोजित होगी। आयोजक श्याम परिवार के लोगों ने बताया कि इसमें एक शाम मुरली वाले के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। आरडी शर्मा ने बताया कि जिसमें कोटा श्यामकृपा मंडल के राजेंद्र पारीक, रोहित पारीक, गोपिका विहानी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
रावतभाटा. भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु।