धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजा
2 लाख 10 हजार रुपए प्रतिमाह किराए से ली गई सावल मशीन को किराए पर लेने वाले भीमशंकर ने न तो किराया दिया न मशीन लौटाई। एडवोकेट प्रदीप बीलू ने बताया कि इस पर रामगंजमंडी देवलीकलां निवासी दिनेशकुमार शर्मा ने रावतभाटा न्यायालय में धोखाधड़ी का भीमशंकर धाकड़ निवासी तुलसी थाना तालेड़ा, युधिष्ठिर धाकड़ पर आरोप लगाया था। जिस पर रावतभाटा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने भीमशंकर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया और मशीन बरामद की। अब शनिवार को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।