पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर ने आरक्षण व्यवस्था लागू कर पिछड़े लोगों को दी राहत

अंबेडकर ने आरक्षण व्यवस्था लागू कर पिछड़े लोगों को दी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट| कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई शनिवार को रावतभाटा रोड स्थित रामद्वारा में मनाई गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। पेंशनर शिक्षक रामकुमार मीणा ने कहा कि अंबेडकर ने आरक्षण व्यवस्था लागू कर पिछडे़ लोगों को राहत दी। पूर्व सरपंच मनोज भारती व ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री ने अंबेडकर को सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान निर्माण करने वाला बताया। सदस्यों ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य हेमलता मेहर, ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद रउफ , उप सरपंच मनोज कोली, पूर्व उप सरपंच ओमप्रकाश तंवर, रामकुमार मीणा, मुस्तफा भाई बोहरा, दिनेश मीणा, विक्रांत बैरवा, बालमुकुंद मीणा, रत्तीराम बैरवा, कमल वर्मा, वार्ड पंच सत्यनारायण तंवर, जगदीश तंवर जीशान शेख आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...