समाज की प्रगति के लिए आगे आएं युवा: राठौर
राठौर तेलिक युवा महासभा के तत्वाधान में गणेश मंदिर कोटा बेरियर पर स्नेहमिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय तेलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शौकीनचंद राठौर, युवा प्रदेशाध्यक्ष लादूलाल तेली, महिला प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला साहू, जिलाध्यक्ष गणेश साहू थे। इस मौके पर रचना राठौर, नागेश राठौर, किशन बघेरवाल, जेपी नैनवां, दिलीप बाथरा, कैलाश राठौर, सुनील बीसलपुर, हरीश राठौर, जितेंद्र साहू, बबलू राठौर मौजूद थे। इस दौरान प्रांतीय तेलिक महासभा अध्यक्ष शौकीनचंद ने समाज के लोगों को पैतृक व्यवसाय कच्ची तेल की घाणी से जुड़ने की सलाह दी। युवा प्रदेशाध्यक्ष लादूराम ने कहा कि युवाओं को समाज व राजनीति में कदम रखकर समाज की जड़ को और मजबूत बनाकर कार्य करना होगा। महिला प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला राठौर ने कहा कि समाज की महिला आज पुरुष के बराबर आकर हर क्षेत्र में कार्य कर समाज को गौरवांवित कर रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात कही। कार्यक्रम में प्रत्येक 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं उच्च शिक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। समाज में जनवरी 2018 के बाद जन्म लेने वाली कन्या को 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। निर्धन होनहार बालिकाओं के शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए समाज के विभिन्न भामाशाहों ने राशि एवं उच्च शिक्षा के खर्च के लिए जिम्मेदारी ली। संचालन ओमप्रकाश राठौर, नागेश राठौर ने किया।
आयोजन
राठौर तेलिक युवा महासभा के स्नेह मिलन समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान
रावतभाटा. स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित करते अतिथि।
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
राठौर तेलिक युवा महासभा के तत्वाधान में गणेश मंदिर कोटा बेरियर पर स्नेहमिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय तेलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शौकीनचंद राठौर, युवा प्रदेशाध्यक्ष लादूलाल तेली, महिला प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला साहू, जिलाध्यक्ष गणेश साहू थे। इस मौके पर रचना राठौर, नागेश राठौर, किशन बघेरवाल, जेपी नैनवां, दिलीप बाथरा, कैलाश राठौर, सुनील बीसलपुर, हरीश राठौर, जितेंद्र साहू, बबलू राठौर मौजूद थे। इस दौरान प्रांतीय तेलिक महासभा अध्यक्ष शौकीनचंद ने समाज के लोगों को पैतृक व्यवसाय कच्ची तेल की घाणी से जुड़ने की सलाह दी। युवा प्रदेशाध्यक्ष लादूराम ने कहा कि युवाओं को समाज व राजनीति में कदम रखकर समाज की जड़ को और मजबूत बनाकर कार्य करना होगा। महिला प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला राठौर ने कहा कि समाज की महिला आज पुरुष के बराबर आकर हर क्षेत्र में कार्य कर समाज को गौरवांवित कर रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात कही। कार्यक्रम में प्रत्येक 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं उच्च शिक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। समाज में जनवरी 2018 के बाद जन्म लेने वाली कन्या को 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। निर्धन होनहार बालिकाओं के शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए समाज के विभिन्न भामाशाहों ने राशि एवं उच्च शिक्षा के खर्च के लिए जिम्मेदारी ली। संचालन ओमप्रकाश राठौर, नागेश राठौर ने किया।
रावतभाटा. स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद समाज के सदस्य।