- Hindi News
- National
- अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, युवा शक्ति का किया सम्मान
अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, युवा शक्ति का किया सम्मान
रावतभाटा| अणुशक्ति डॉ. अंबेडकर एससीएसटी कर्मचारी कल्याण संस्था की ओर से अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। फेज टू अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ पालिका अध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीला शर्मा, संस्था अध्यक्ष सीएम धौलपुरिया, महासचिव डीके रविकुल ने माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पालिकाध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत ने कहा बाबा साहब ने संविधान बनाया जो आज सभी के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर पैराडाइज ग्रुप, एस भारती, बबलू, शैफाली ने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में युवाशक्ति को पुरस्कृत किया गया। इन्हें अध्यक्ष सीएम धौलपुरिया, सचिव डीके रविकुल, भारी पानी एसोसिएशन के आरके राम ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमकुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन शायर मौम्मद हनीफ खान ने किया। कार्यक्रम में गजानंद तंवर, श्यामलाल महावर, केबी सामरिया सहित सदस्य मौजूद थे। बुद्धवंदना, मूर्ति पर किया माल्यार्पण: अणुशक्ति डॉ. बीआर अम्बेडकर एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संस्था रावतभाटा की ओर से डॉ. अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर फेज टू अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रावतभाटा। अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल सदस्य ।
रावतभाटा। फेज टू अंबेडकर सर्किल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।
सामाजिक सद्भावना बैठक संपन्न
रावतभाटा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रावतभाटा की ओर से शनिवार को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छीतरमल डाबाेडिया ने बाबा साहब का जीवन परिचय दिया। मुख्य वक्ता डॉ. गिरीश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने अपनी योग्यता से संविधान निर्माता का स्थान प्राप्त किया। संचालन अभिमन्यु ने किया। कार्यक्रम में तेजप्रकाश महावर, रामेश्वर गुर्जर, ओंकारलाल वैष्णव, मुकेश वैष्णव, महेश यादव, भंवरलाल नागर, दौलत अहीर, राजकुमार धाकड़, मुकेशपुरी, गजेंद्रसिंह आदि मौजूद थे।
अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा
रावतभाटा| अणुशक्ति डॉ. अंबेडकर एससी-एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की आेर से शनिवार को अंबेडकर जयंती पर स्कूल नंबर 4 से शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में एसोसिएशन के सदस्य नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाएं भी बैंड की धुनों पर थिरक रही थी। इस मौके पर पार्षद संजय रेठूदिया, अनिल बलसोरी, डीके रविकुल, शंकर बुनकर, पवन टांक, गजानंद तंवर, श्यामलाल महावर, विशाल चेड़वाल, लालचंद चेड़वाल, भैरूलाल बारेशा, हरीसिंह मीणा, रमेश तिलवे, प्रेमकुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय वंचित लोकमंच ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। सचिव पवनकुमार टांक ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता नंदनी, यशिका, रोहित, सियास, निखिल, यश, अमिसा, गौरव, पूजा, शिवानी, सोनाली, चिराग, आयुष, नेहा, सुहाना को सम्मानित किया गया। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ओर पार्षदों ने फेज टू स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीके रविकुल, कुशाल बारेशा, पार्षद संजय रेठूदिया, अनिल बलसोरी, दिलीव मीणा, सत्यनारायण बुनकर, प्रकाश देवड़ा, भैरूलाल बारेशा, श्यामलाल महावर, पंचमराम, गोपाल सफेला मौजूद थे।