पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14546 डायल कर होगा मोबाइल आधार कार्ड से लिंक

14546 डायल कर होगा मोबाइल आधार कार्ड से लिंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च तय की गई थी, जिसे हालांकि आगे बढ़ा दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं को आधार से री-वेरिफिकेशन कराना भी आसान कर दिया है।

यदि आपने मोबाइल फोन को आधार से लिंक नहीं कराया हो तो अब घर बैठे करा सकते हैं। इसके लिए आपको बस 14546 नंबर डायल करके कॉल करना है। बीएसएनएल या अन्य किसी भी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी के पास फिंगर प्रिंट देने के लिए आधार कार्ड लेकर घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

ई-मित्र को भी इस सेवा के लिए 10-15 रुपए खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन नंबर को आधार से लिंक करने को आसान बनाने के लिए इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (आईवीआर) सर्विस के लिए 14546 नंबर लॉन्च किया है। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 14546 पर डॉयल करके कॉल करना होगा, परंतु खास बात ये है कि वही मोबाइल नंबर आधार कार्ड बनवाते समय अन्य जानकारी के साथ जुड़वा रखा हो। अन्यथा पहले अपने आधार कार्ड को मोबाइल फोन नंबर के साथ अपडेट कराना जरूरी होगा।

खबरें और भी हैं...