पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महापालेश्वर मंदिर में राधा कृष्ण मूर्ति होगी स्थापित

महापालेश्वर मंदिर में राधा कृष्ण मूर्ति होगी स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका के पास कोटा मार्ग पर स्थित महापालेश्वर मंदिर में श्रीराधाकृष्ण मंदिर का नवनिर्माण किया गया है। जिसमें श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 18 से 22 अप्रैल तक कार्यक्रम होंगे।

पूरणकुमार वधवा, यशीनाथ झा ने बताया कि 18 अप्रैल को विनायक स्थापना सुबह 8 बजे होगी। इसके बाद 1608 गोपाल सहस्त्रपाठ प्रारंभ एवं मूर्ति धन्यादिवास होगा। 19 अप्रैल को देवपूजन के बाद गोपाल सहस्त्र पाठ, मूर्ति धन्यादिवास, 20 अप्रैल को कलश यात्रा सुबह 7 बजे निकाली जाएगी। जो अनोखेराज हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नीचे बाजार से होते हुए महापालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां देवपूजन, मंडल प्रवेश किया जाएगा।

इसके बाद 10 बजे हवन, सहस्त्र धारा अभिषेक होगा। 21 अप्रैल को देवपूजन, हवन सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। दोपहर 2 बजे से पुष्पादिवास, घूतादिवास, शकरादिवास, सैयादिवास, फलादिवास एवं प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 22 अप्रैल को देवपूजन, हवन सुबह 8 बजे से किया जाएगा। मूर्ति स्थापना 9.15 बजे कर पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी होगी।

खबरें और भी हैं...