पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर ने कर्मचारियों के काम के घंटे 12 से 8 कराए: मीना

डॉ. अंबेडकर ने कर्मचारियों के काम के घंटे 12 से 8 कराए: मीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में समारोह में संबोधित करते प्रिंसिपल बीएसके राजू।

रावतभाटा। भारत र| डाॅ.भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती सोमवार को परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में मनाई गई। प्रिंसिपल बीएसके राजू ने उनके जीवन व आदर्शों के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

अध्यापक सुरेशचंद्र मीना ने बताया कि उन्होंने सिर्फ दलित उत्थान के लिए ही कार्य नहीं किया अपितु वे एक राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने संविधान सृजन के अतिरिक्त देशहित में कार्य किए। जिनमें कर्मचारियों के काम के घंटे 12 से 8 करवाए, कर्मचारी संगठन, मातृत्व अवकाश, वेतन आयोग, महिला-पुरुष का समान वेतन आदि शामिल है। अनुष्का दुबे, गरिमा ने भाषण, तनिषा व हर्षिता ने कविता पाठ किया। संगीत शिक्षक जयवर्धन भटनागर के निर्देशन में बच्चों ने समूह गान प्रस्तुत किया। संचालन छात्रा ऋषा यादव ने किया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य पी नरसिम्मन, प्रधानाध्यापिका, राजवीर तंवर व समस्त स्टाफ मौजूद था। प्रिंसिपल ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

खबरें और भी हैं...