खाटू से आया बाबा श्याम देखो कीर्तन में...
रावतभाटा. रामलीला मैदान के पास आयोजित खाटूश्याम की भजन संध्या के दौरान भावविभोर होकर महिलाएं और किशोरियां थिरकती हुई जयकारे लगाती रही।
रावतभाटा में श्रीखाटू श्यामजी की भजन संध्या का आयोजन, भजनों की प्रस्तुति पर नृत्य करते रहे श्रद्धालु
रावतभाटा। रामलीला मैदान के पास भजनसंध्या में भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार।
भास्कर न्यूज| रावतभाटा
श्री खाटू श्यामजी की भजन संध्या का आयोजन चारभुजा रामलीला दशहरा मैदान के पास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहित पारीक ने गणेशवंदना से किया।
उन्होंने गोरी के गजानंद देवा, भज ले श्याम फिर ये जनम मिले या ना मिले, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है, खाटू से आया बाबा श्याम देखो कीर्तन में, मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में, मेरे श्याम को सजाके देख लो, कण-कण में वास है जिनका, गर जोर म्हारो चाले हीरेमोती सू नजर उतार दूं, घूंघटिया आढे आ गयो जी थाने देख कोनी पाई, भजन प्रस्तुत किया।
वहीं अमित शर्मा ने जिसने किया तेरा आसरा, उसके संकट हर डाला रे, मेरे रचके कंवर रहे पहली नजर, मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ बालमा, राजेंद्र पारीक ने थारे मांझ नगड़ा बाजे रे सालासर का मंदिर में हनुमान बिराजे, छम-छम नाजे वीर हनुमाना, में तो पत्थर नहीं उठा पाई, में तो पग-पग फुलवा बिछाऊ म्हारी मां, तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएगी, ले जा मां की दुआएं काम आएंगी, चरण पादुका लेकर सबसे पूछ रहे रसखान बताओ कहा मिलेगा श्याम भजन की प्रस्तुति दी। रात 1.30 बजे आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। संचालन आरडी शर्मा ने किया। ज्योति आरएपीपी के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर एनके शर्मा ने प्रज्जवलित की। कार्यक्रम में वीपी डिडवानिया, पीपी भारद्वाज, संतोष शर्मा, राधेश्याम टेलर, एके चौहान, राधेश्याम शर्मा, देवकिशोर, ममता राजावत, निरंजनलाल चित्तौडा, जेपीसिंह, उमाशंकर व्यास, हरिदत्तशर्मा, शंभूदयाल, कैलाशचंद, पुष्पलता शर्मा, मंजूव्यास सहित श्रद्धालु मौजूद थे। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
रावतभाटा। खाटूश्याम की भजनसंध्या में सजा खाटूश्याम का दरबार।