नाम खाते में दर्ज करने की मांग
रावतभाटा। खैराबाद निवासी मांगू खां पुत्र रमजू खां ने रावतभाटा तहसीलदार को पत्र देकर रेनखेड़ा पंचायत में उसके पिता के नाम दर्ज जमीन में वारिसान का नाम दर्ज करने की मांग की है। पत्र में बताया कि पिता रमजू खां की मृत्यु 24 अप्रैल 1995 को हो चुकी है। माता सकीनाबाई का भी देहांत हो चुका है। रमजू खां के वारिसान ने पुत्र मांगू खां, पुत्र सायराबानो, धापूबाई, मकबूलबाई मौजूद है। उनकी खाते की कृषि भूमि में वारिसान का नाम दर्ज किया जाए।