मुक्तिधाम और पर्यावरण विकास समिति की साधारण सभा 22 को
रावतभाटा। चारभुजा मुक्तिधाम एवं पर्यावरण विकास समिति रावतभाटा की साधारण सभा 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे शहर में मुक्तिधाम परिसर में होगी। महामंत्री जेसी माली ने बताया कि सभा के दौरान सभी सदस्यों की सूची का अनुमोदन, 12 मई को साधारण सभा में सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाने एवं चुनाव प्रक्रिया के लिए और चुनाव पर्यवेक्षक की नियुक्ति पर निर्णय लिया जाएगा।