न्यूक्लियर 90 के लिए हुई परीक्षा, 930 स्टूडेंट्स ने लिया भाग
रावतभाटा| राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षण कार्यक्रम न्यूक्लियर-90 के सत्र 2018-19 के लिए रविवार को बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल, ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा हुई।
इस परीक्षा में कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रोजेक्ट प्रभारी संजय कांडपाल ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में प्रथम 30 स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। जिसमें 15 सामान्य, 5 एससी, 4 एसटी और 6 ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स का चयन किया गया। 2 सीट विकलांग स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलन कोटा के अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा। प्रत्येक स्टूडेंट्स को टीशर्ट, बैग, पानी की बॉटल, रजिस्टर, पेन, शिक्षण सामग्री भी दी जाएगी। इसके लिए 1 हजार 31 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें से 930 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया। लगभग 600 स्टूडेंट्स ने सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्वायज, 330 स्टूडेंट्स ने बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा दी। इस मौके पर राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन, सीएसआर प्रभारी पीएनप्रसाद, सीएस एस हलधर, एलके गुप्ता, संजय कांडपाल, एके सुधीर, मैनेजर एचआर एसएस सतपथी, दीक्षा मिश्रा, हीरालाल मौजूद रहे।
बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक: राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से न्यूक्लियर 90 में कोचिंग दिलाने के लिए अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कई अभिभावक परीक्षा पूर्ण होने तक गर्मी में भी बैठे रहे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर वाहनों की कतारें लग गई।
न्यूक्लियर 90 कोचिंग के लिए स्टूडेंट्स का चयन: राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार में चलाए गए न्यूक्लियर 90 कोचिंग कार्यक्रम के लिए रविवार को परीक्षा हुई। जिसमें 8,9,10 के लिए स्टूडेंट्स का चयन किया गया। जिसमें कक्षा 8 के शाश्वत शर्मा, इशान वधवा, अर्चिता गुप्ता, जिज्ञासा, नेहा यादव, समीक्षा जैन, मयंक गोयल, आश्रिअांख्या लेंका, अर्जुनसिंह चौहान, महक छाबड़ा, खुशी गोयल, गिरिशा कडवासरा, अदिती गुप्ता, शिल्पी चौहान, दक्ष मलिक, साक्षी धाकड़, तनु नागर, मयंक धाकड़, आदित्य अहीर, हरीश सुथार, विजय सेन, भारत बुनकर, सोनाली बोयत, अनुक्शा बैरवाल, हर्षित राडोदिया, चंद्रप्रकाश गवारिया, लाभचंद भील, पियुष मीणा, फूलचंद भील, विशाल भाटी शामिल है। कक्षा 9 में शिवांगीप्रकाश शर्मा, कौशांभी राठौर, तीषा माटा, शिवम, रेनू देराश्री, परवेदसिंह लाखनोत, अक्षतसिंह अामेरा, गौर्वी गुप्ता, अभिमन्युसिंह परिहार, श्रेष्ठी जैन, धंनजय लोहामी, चेतन गुप्ता, अनुष्का जैन, शिवोम वधवा, स्नेहा सेन, ऊषा जाट, हितेषकुमार, सुजल बुनिया, नमन नागर, हर्षित यादव, चेतन गुर्जर, सोनू नायक, तनुष्का मोर्या, सोनाक्षी रेनिया, उवर्शी महावर, तिलक सोनवाने, सीता भील, प्रियांशु मीना, भवानीकुमारी भील, धीरजकुमार शामिल है। वहीं कक्षा 10 में अर्थव शर्मा, हर्षकुमारसिंह, दीपिका सोनी, सलोनी गौतम, नम्रता बुनकर, आशीसिंह, ध्वनि तिल्लानी, गौरांश करेल, लक्ष्यराजसिंह, अकुल वर्मा, ध्रुव दशोरा, मिलन शर्मा, सलोनीप्रिया, अरहघन मधुकर, सोमिल जैन, प्रगति सोनी, नवनीत यादव, खुशी शर्मा, अंकितकुमार अहीर, हितेश, राहुल, कार्तिकेय कुमार, मानस मारू, जिशांक बलसोरी, अनुष्का कटारिया, हिमांशु, खुश मीना, आनंद मीना, आई सागारिका, कृष्णा मीना शामिल है।
रावतभाटा. राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से न्यूक्लियर 90 की परीक्षा के लिए उपखंड के स्कूलों से आए स्टूडेंट़्स।