मैत्री मैच में न्यूक्लियर फ्रेंड्स फुटबॉल क्लब विजेता
रावतभाटा. न्यूक्लियर फ्रेंड फुटबॉल क्लब के मैत्री मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
रावतभाटा| मानव मंदिर ग्राउंड में न्यूक्लियर फ्रेंड फुटबॉल क्लब की ओर से रविवार को मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मैच न्यूक्लियर फ्रेंड्स क्लब और कोटा के शोकर क्लब के बीच खेला गया। मैच के शुरू होने से पहले वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं फुटबॉल कोच रामनरेश चौहान के निधन पर खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। यह मैच अंतिम क्षणों में रावतभाटा के न्यूक्लियर फ्रेंड्स फुटबॉल क्लब ने 1-0 से जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा, विशेष अतिथि इंटक विशिष्ट उपाध्यक्ष शशिकांत दशोरा, पार्षद जाकिर हुसैन, वरिष्ठ खिलाड़ी शांतिलाल, शेरसिंह राणा, वरिष्ठ खिलाड़ी अमरसिंह, शंभूसिंह, अरविंदसिंह तोमर, संरक्षक राकेश बाथरा, वार्ड पंच अजीत मराठा, अध्यक्ष संजय रेठूदिया, उपाध्यक्ष अनिल बलसोरी, महासचिव कपिल देवड़ा, मदन एवं क्लब के सभी खिलाड़ी मौजूद थे।