पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ और उन्नाव में हुई घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

कठुआ और उन्नाव में हुई घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. बालिका दुष्कर्म कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालती महिलाएं।

रावतभाटा। कठुआ बालिका रेप एवं हत्या, उन्नाव दुष्कर्म कांड के विरोध में रावतभाटा की महिलाओं एवं कई लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। बालिका को इंसाफ दिलाने के लिए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर नारे लगाते हुए महिलाएं, बच्चियां और लोग चल रहे थे।

कैंडल मार्च एनटीसी गेट से शुरू हुआ। जो मुख्य मार्ग से फेज टू अंबेडकर सर्किल पहुंचा। जहां लोगों ने मासूम बालिका को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कड़े कानून के साथ साथ जल्दी न्याय की मांग की। इस मौके पर ज्योति पारेता, अनीता पालीवाल, कुसुम ओझा, शाहिदा शेख, परमिक्षा, विमलेश नैनवा, आशीष पारेता, कुशाल बारेशा, रामराज मीना, रमजानी खान, डीके रविकुल, विशाल, शंकर बुनकर, हरीसिंह मीणा, इमरान खान, पार्षद संजय रेठूदिया, दीपचंद डांगी, अशरफ, अमन, दिग्विजय, अजय बंजारा सहित अन्य लोग मौजूद थे। शेष पेज 14 पर

खबरें और भी हैं...