अच्छे संस्कारों से ही प्रज्ञा ज्ञान के स्तर तक पहुंचना संभव
रावतभाटा| गायत्री बाल संस्कार पाठशाला रावतभाटा में दिलीप भाटिया ने संदेश दिया कि विद्या एवं ज्ञान के उस स्तर को जब सही, गलत का निर्णय लेने में हम समर्थ हो जाए, उसे प्रज्ञा कहते हैं। अच्छे संस्कार धारण करने से प्रज्ञा ज्ञान के स्तर तक पहुंचना संभव है। सत्यम को गायत्री मंत्र लेखन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चारू शर्मा ने संस्कार पाठशाला की गतिविधियों की सराहना की।