केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ की शिकायत
रावतभाटा| श्रीपुरा स्थित शिवशक्ति केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड में रावतभाटा के संजयकुमार जैन, दीपचंद डांगी ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि यह फैक्ट्री जवाहरसागर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र की सीमा के समीप नियम विरुद्ध चल रही है।
इसमें जिला कलेक्टर, एसडीएम, वनसंरक्षक राष्ट्रीय मुकुंदरा हिल्स कोटा, क्षेत्रीय वन अधिकारी जवाहरसागर वन्यजीव अभयारण्य, तहसीलदार रावतभाटा, ग्राम सचिव, श्रीपुरा पंचायत को भी पार्टी बनाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि धारा 20 का उल्लंघन किया जा रहा है। एक्ट में 11 अगस्त 2016 को फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। घटना के बाद भी अधिकारियों ने फैक्ट्री को राजस्व भूमि में होना बताकर एनओसी जारी कर रखी है। जबकि यह जवाहरसागर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में स्थित है।
फैक्ट्री गांव के पास और नदी के पास है। जिससे कभी भी कोई हादसा होता है तो नदी के जीव जन्तु और ग्रामीणों पर भी इसका असर पड़ेगा। इस मामले में जांच के लिए सदस्य सचिव राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जयपुर को जांच कर रिपोर्ट 15 दिन में देने के लिए निर्देश दिए हंै।