रावतभाटा की बेटी मुंबई में बनी मिस इंडिया महाराष्ट्र
रावतभाटा| शहर की अनिता मिश्रा महाराष्ट्र ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेकर मिसेज इंडिया महाराष्ट्र चुनी गई। शिक्षक वीरेंद्रकुमार मिश्रा की बेटी की शादी मुंबई में हुई है। अनिता ने वहां आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लिया और मिसेज इंडिया महाराष्ट्र चुनी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़े व्यवसायी मोरिन वाडिया भी मौजूद थे। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ब्यूटी कांटेस्ट के 3 राउंड हुए। इंट्रोडक्शन, ब्यूटीसेशन हुआ। ब्यूटी कांटेस्ट में पूछे गए एक सवाल में एमबीए स्टूडेंट्स अनिता मिश्रा ने बताया कि वह राजस्थान के रावतभाटा परमाणु ऊर्जा नगरी में पली-बढ़ी हैं। एमबीए के लिए मुंबई अपने सपनों के साथ आई, उसके सपने सच होेते गए।
रावतभाटा। रावतभाटा की बेटी अनिता मिश्रा