परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से
रावतभाटा| राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील इकाई रावतभाटा की ओर से बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव भगवान श्री परशुराम परिसर चारभुजा झालरबावड़ी में मनाया जाएगा। तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम 6.30 बजे भगवान परशुराम की पूजा एवं आरती की जाएगी।
शनिवार को शाम 5 बजे आरती, 5.30 बजे नवदुर्गा मंडल की ओर से कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को शाम 4 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा भगवान परशुराम की शोभायात्रा श्री महापालेश्वर मंदिर रावतभाटा से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से परशुराम परिसर चारभुजा पहुंचेगी। शाम 7 बजे सामूहिक भोज होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, मुख्य उदघाटनकर्ता अजमेर सांसद रघु शर्मा, विशिष्ट अतिथि सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसडी शर्मा, भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति प्रधान वीणा दशोरा होंगी।
रावतभाटा में आयोजन