रावतभाटा का दूल्हा और फिलीपींस की दुल्हन आज थामेंगे एक-दूजे का हाथ
रावतभाटा| रावतभाटा का दूल्हा और फिलीपींस की दुल्हन अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया पर यहां सात फेरों के साथ एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे। रावतभाटा में यह अनोखी शादी भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाज के साथ होगी। शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परमाणु बिजली घर के अधिकारी एनएल सुथार व रमा सुथार के पुत्र हितेश सुथार दूल्हा और फिलीपींस की राजधानी मनीला निवासी दुल्हन जैमा मीना है। मंगलवार को इनकी रिंग सेरेमनी हुई, जिसमें विदेशी दुल्हन पक्ष के लोगों ने राजस्थानी गीतों पर जमकर नृत्य किया। बुधवार को अग्नि के सात फेरों के साथ दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। रावतभाटा में अक्षय तृतीया पर यह सबसे चर्चित शादी है।
दिल से दिल मिले तो बन गए हमराही
अमेरिकी कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग पर फिलीपींस गए आईटी इंजीनियर हितेश सुथार की मनीला में कार्यरत जैमा मीना से होलीवन फेस्टीवल में मुलाकात हुई। फिर दिल से दिल मिले तो दोनों एक दूजे के हो गए। यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को समझा और अब बुधवार को हमसफर बन जाएंगे।

रावतभाटा. रावतभाटा के हितेश व फिलीपींस की जैमा की मंगलवार को रिंग सेरेमनी हुई।
दोनों देशों की मिलती-जुलती संस्कृति, बेहतर को अपनाएंगे
दक्षिण पूर्व एशिया का देश फिलीपींस गणराज्य पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित है। 7 हजार 107 द्वीपों से मिलकर बना है। दुल्हन के पक्ष से आए रिश्तेदार कायले, लाइन, एलेना, यूलिया, रोजमैरी का कहना है कि उनकी और भारत की संस्कृति में कई समानताओं के साथ कुछ असमानताएं भी हैं। जो बेहतर होगा उसे अपनाएंगे। इस रिश्ते को आजीवन निभाएंगे। भारत में जिस तरह से मेहमान को भगवान समझा जाता है, हमारे देश में भी यही परंपरा है। शादी के मौके पर उमंग और उत्साह के साथ एंजॉय कर रहे हैं।
भारत की मेहमान नवाजी देख अभिभूत हुई दुल्हन मीना
दुल्हन जैमामीना का कहना है कि भारत में शादी होना और हितेश को जीवन साथी पा कर खुश हूं। यह उसके लिए विशेष दिन है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को समझा है। भारत की मेहमान नवाजी अभिभूत हूं। भारत का इतिहास ही बेमिसाल है। यहां सबकुछ अच्छा लग रहा है। वहीं हितेश का कहना है कि हमारे विचार मिले और जीवनभर एक-दूसरे का साथ देने का फैसला कर लिया। पिता एनएल सुथार और रमा सुथार का कहना है कि बेटे की पसंद मीना अच्छी लगी। बच्चे खुश रहें, बस माता-पिता तो यही चाहते हैं।