घर में लगी आग, आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
रावतभाटा| झरझनी पंचायत के दीपपुरा निवासी भवानीशंकर ने एसडीएम कैलाशचंद शर्मा को ज्ञापन देकर घर में आग लगने से सामान जलकर राख होने पर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वह खेती में मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। वह मंगलवार सुबह 6 बजे घर से बाहर निकला था। घर में प|ी घीसीबाई खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा अनाज गेहूं करीबन 30 क्विंटल व चना करीब 5 क्विंटल, 1 क्विंटल उड़द की फसल, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से बहू का का हाथ जल गया।