पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतभाटा में बड़े नोटों की कमी, लेकिन भुगतान जारी

रावतभाटा में बड़े नोटों की कमी, लेकिन भुगतान जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| देश में नई करंसी छपने के बाद एटीएम में 2 हजार के नोट कम आ रहे हैं। रावतभाटा शहर में भी नोटों की कमी है, लेकिन उपभोक्ताओं को भुगतान किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रावतभाटा शाखा प्रबंधक अशोक कुमार जैन ने बताया कि एटीएम में नियमित रूप से नोट भरे जा रहे हैं। ग्राहक को आवश्यकता के अनुसार भुगतान मिल रहा है। अभी बड़े नोटों की कमी है। वहीं दूसरी ओर बैंक ऑफ बडौदा के शाखा प्रबंधक ने बताया कि अभी बैंक में केश है और एटीएम में भरा जा रहा है। दो एटीएम में से एक चल रहा है। बैंक ऑफ बडौदा भैंसरोडगढ़ शाखा प्रबंधक राजकुमार पंवार ने बताया कि अभी बैंक में किसी प्रकार की नोटों की कमी नहीं है।

खबरें और भी हैं...