तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से
रावतभाटा। सरकार वरिष्ठ नागरिकों के निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से आवेदन लेगी। इस बार तीर्थ यात्रा अगस्त सितंबर माह में ही प्रारंभ कर दी जाएगी। देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठजनों को देश में 13 स्थानों की तीर्थ यात्रा ट्रेन, विमान से करवाई जाती है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।