बुद्ध पूर्णिमा पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
रावतभाटा| अणुशक्ति डॉ. अंबेडकर एससीएसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। महासचिव डीके रविकुल ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे फेज टू स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद बुद्धबिहार में बुद्ध पूर्णिमा पर पुष्पअर्पण एवं बुद्ध वंदना की जाएगी। वक्ताओं की ओर से विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन कमेटी की ओर से पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। बुद्धबिहार के जीर्णोद्वार, निर्माण के लिए निर्णय एवं कमेटी का गठन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन बुद्धबिहार में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक चेतना का प्रसार करना है।