पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएसटी लागू हुआ तो बंद हो गया कौशल विकास केंद्र

जीएसटी लागू हुआ तो बंद हो गया कौशल विकास केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से कौशल विकास के लिए चलाए गए कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए जीएसटी के बाद कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का संचालन बंद हो गया है।

राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से रावतभाटा के सीनियर सैकंडरी स्कूल के पुराने भवन में महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र और ब्यूटीपार्लर केंद्र प्रारंभ किए गए थे। इनका संचालन एनजीओ देवऋषि एजुकेशन सोसायटी की ओर से किया जा रहा था। प्रशिक्षण केंद्र 19 जनवरी से बंद है।

रावतभाटा. कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, जो बंद पड़ा है।

दो बैच की सिलाई मशीनें बकाया: एनजीओ की आेर से जिन महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया, उन महिलाओं को अपना कार्य करने के लिए एनजीओ की ओर से मशीनें भी दी जानी थी, लेकिन 2 बेच पूरे होने के बाद भी महिलाओं को सिलाई मशीनें नहीं दी गई। जबकि तीसरा बैच प्रारंभ हुआ, जो जीएसटी लागू होने के कारण एनजीओ ने पूरा ही नहीं कराया। एक बैच में 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रारंभ किए गए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें एक बैच को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 30 महिलाएं शामिल थी। दूसरा बेच चल रहा था, जो भी जीएसटी लागू होने के कारण बंद कर दिया गया। तीसरा ब्यूटीपार्लर का बैच चला ही नहीं। बीच में भी कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र कई दिन बंद रहा।

खबरें और भी हैं...