मैत्री फुटबॉल मैच व पौधरोपण आज
रावतभाटा| न्यूक्लियर फ्रेंडस फुटबाल क्लब रावतभाटा की बैठक शुक्रवार को मानव मंदिर मैदान पर हुई। पार्षद संजय रेठूदिया ने बताया कि सभी खिलाडियों ने निर्णय लिया कि सेंटाब रोड पर स्थित गौशाला में न्यूक्लियर फ्रेंडस फुटबाल क्लब की ओर से शनिवार को सुबह 9 बजे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में क्लब के सचिव कपिल देवड़ा एवं सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि रविवार शाम को कोटा के सॉकर फुटबाल क्लब एवं रावतभाटा के न्यूक्लियर फ्रेंडस फुटबाल क्लब के मध्य एक मैत्री मैच खेला जाएगा।