पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेन महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

सेन महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत शिरोमणि श्रीसेनजी महाराज के जयकारों और नाचते, गाते सेन समाज के युवक और महिलाओं ने कलशयात्रा के साथ रावतभाटा के सेन समाज नवयुवक मंडल की ओर से 26वीं सेन जयंती पर शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली। सेन महाराज का यह 718 वां जयंती महोत्सव है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष गहलोत थे। शुक्रवार को दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा सेन समाज के सामुदायिक एवं छात्रावास भवन से शुरू हुई जो, प्रताप मार्केट, चेतक मार्केट, हाटचौक, बसस्टेंड, पुराना बाजार होते हुए पुन समाज के भवन स्थल पर पहुंची। इस मौके पर प्रतिभावान स्टूडेंट्स एवं समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। श्यामजी महाराज की घोडी की बोली चारभुजा के शंभूलाल, ध्वज की बाेली केशवसेन के नाम रही। शोभायात्रा में अनिल सेन, जानकीलाल, कमलेश, किशोर, बाबूलाल, मदनलाल, पवनकुमार, दिनेशभीमा, गोविंदलाल सुनेल, रामदयाल, मुरलीधर, महेंद्र सेन, संतोषकुमार, भरत सेन, पारससेन, गोपाल सेन, प्रवीणसेन, पूरणमल, किशोर, राकेश, मनीष, रोहित छालीवाल, रमेश, खुशराम, मनीष आदि मौजूद थे। शोभायात्रा के समापन के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन: 10 से 15 वर्ष छात्र की चेयररेस में प्रथमसेन, द्वितीय शुभमसेन, तृतीय रविसेन रहे। छात्रों की चेयररेस में प्रथम मेधावी छालीवाल, द्वितीय टीना सेन, तृतीय दुर्गासेन रही। महिलाओं की चेयररेस में प्रथम अिनता सेन, द्वितीय सुधा सेन, तृतीय ललीता सेन रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम मोनिका सेन, द्वितीय सोनाली सेन, तृतीय मोनिका सेन, मेधावी सेन रही। निर्णायक ज्योति सेन, चेतन सेन थे।

रावतभाटा। श्रीसेन महाराज की शोभायात्रा में कलश यात्रा के दौरान शुक्रवार को कलश लेकर चलती महिलाएं।

मोड़क स्टेशन. सेन समाज की जयंती समारोह में मंचासीन अतिथि।

इनका किया सम्मान
इस मौके पर समाज के वरिष्ठजन मदनलाल, रामगोपाल, छगन श्रीवास, घासीलाल, आशाराम, कुशाल देवड़ा, रामनारायण, बद्रीलाल, मांगीलाल, राजेंद्रकुमार, निर्मल बारबर, माणकचंद, लालचंद, सुरेश ओसाव, राजेंद्रकुमार खातीखेड़ा, कैलाश कोटड़ी, कैलाश छालीवाल, दुर्गेश सेन, संतोष गहलोत, रमेश रेनखेड़ा, पार्षद दिनेश सेन, राजूवेल्डर, कुंजबिहारी सेन का सम्मान किया गया।

चेचट. सेन समाज के आराध्य देव श्रीश्यामजी महाराज की प्रतिमा।

रावतभाटा। श्रीसेन महाराज की शोभायात्रा में शामिल बच्चे

मोड़क गांव-चेचट में निकाली कलश यात्रा
मोड़क स्टेशन| मोड़क गांव में शुक्रवार को संत शिरोमणि सेन महाराज की 778वी जयंती पर कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। कलश यात्रा को पूर्व सरपंच रामचंद्र चौहान ने रवाना किया। इससे पूर्व समाज के प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया। कलश यात्रा पूर्व सरपंच रामचंद्र चौहान की अध्यक्षता में निकाली गई। रैली में अध्यक्ष राजू चौहान, इंद्रजीत चौहान, पालिका पार्षद अरुणा चौहान, पारस कुमार, मनोज बिजोलिया। चेचट प्रेमनारायण सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।

चेचट. सेन महाराज की जयंती समाज के मंदिर पर मनाई गई। शुक्रवार सुबह सेन समाज के लोग मंदिर पर पहुंचे। अध्यक्ष मनोज कुमार बिजोलिया ने बताया कि सेन समाज के लोगों ने आराध्य देव श्रीश्यामजी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके बाद सुबह की आरती की गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इसमें नगजीराम, दयाराम, रतनलाल, पूनम, श्याम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...