जालखेड़ा, लोठियाना 33 केवी जीएसएस की प्रशासनिक स्वीकृति जारी
रावतभाटा| रावतभाटा उपखंड में विद्युत सुधार कार्यक्रम में जालखेड़ा, लोठियाना में 33 केवी जीएसएस की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ ने दाेनों ग्रिड स्टेशन की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री एवं ऊर्जामंत्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में इस योजना के लिए बजट जारी किया गया है। प्रत्येक ग्रिड स्टेशन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि जालखेड़ा ग्रिड स्टेशन में 1 गुणा 3.15 एमवीए/33,11 केवी सबस्टेशन का निर्माण होगा। जिसमें 5 किलोमीटर 33 केवी लाइन डाली जाएगी। लोठियाना ग्रिडस्टेशन पर 1 गुणा 3.15 एमवीए/33,11 केवी सबस्टेशन का निर्माण होगा। यहां पर ट्रांसफार्मर बोराव ग्रिड स्टेशन से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर यहां लाकर लगाया जाएगा। बाडौली 132 केवीग्रिडस्टेशन से लोठियाना तक डबल सर्किट बनाकर तार खींचे जाएंगे।