- Hindi News
- National
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकालेंगे शोभायात्रा, संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकालेंगे शोभायात्रा, संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा
18 अप्रैल से किए जाएंगे कार्यक्रम, बच्चों को स्टेशनरी बांटेंगे
चारभुजा में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह 18 अप्रैल से मनाया जाएगा। 18 अप्रैल को शाम 5 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ, शाम 6 बजे भगवान परशुराम की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
19 अप्रैल को शाम 5 बजे असहाय स्टूडेंट्स को स्टेशनरी वितरण की जाएगी। 20 अप्रैल को शाम 4 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा युवा मंडल की ओर से मानवमंदिर से प्रारंभ होगी। जो मुख्य मार्ग से अणुकिरण कॉलोनी स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए विभिन्न मार्गो से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्थान परिसर चारभुजा झालरबावड़ी पहुंचेगी।
शाम 6 बजे मातृशक्ति, वरिष्ठजनों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे वेद मंत्रोच्चार बच्चों की ओर से किया जाएगा। 21 अप्रैल को शाम 5.30 बजे महिला मंडल की ओर से दुर्गामाता भजन, कीर्तन किया जाएगा। 22 अप्रैल को शाम 7 बजे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्थान परिसर चारभुजा झालरबावड़ी में भजन संध्या का अायोजन किया जाएगा।
जिसमें श्याम भक्त राजेंद्र पारीक मंडली कोटा की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक सुरेश धाकड़, भैंसरोड़गढ़ प्रधान वीणा दशाेरा होंगी।