सामाजिक कुरीतियों के मामले में कंजर समाज बरतेंगी सख्ती
रावतभाटा। कंजर भातु समाज सुधारक समिति रेनखेड़ा सामाजिक कुरीतियों के प्रति सख्त हो रहा है। इसमें प्रमुख रूप से अनमेल विवाह निषेध, बाल विवाह प्रतिबंध, शराबबंदी, मध्यप्रदेश से अाने वाली पर रोकथाम आदि शामिल है। समिति की ओर से कंजर बस्ती गांव रेनखेड़ा में देह व्यापार को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों को पाबंद करने की मांग प्रशासन से की। अध्यक्ष मुकेश चतरावत ने बताया कि हम कानूनों के माध्यम से समाज की कुरीतियों का निवारण चाहते हैं।