हर पंचायत में विकसित होगा सामुदायिक उद्यान
हर पंचायत में विकसित होगा सामुदायिक उद्यान
रावतभाटा| चित्तौड़गढ़ जिले की हर पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक उद्यान विकसित होगा। राज्य के चीफ सेक्रेट्री एनसी गोयल ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीसी में इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक उद्यान विकसित करने के लिए स्कूल, अटल सेवा केंद्र या अन्य राजकीय संस्थानों का चयन करें, जहां चारदीवारी बनी हो। इससे लोगों को उद्यान की सुविधा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा।